लाइव हिंदी खबर :- लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कोलंबिया में भारतीय प्रवासियों से बातचीत के दौरान कहा कि भारत की ताकत, विशेषताएं चीन से बिल्कुल अलग हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत जनसंख्या के मामले में आकर में चीन से बड़ा हो गया है, लेकिन भारत का सिस्टम पूरी तरह से अलग है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत और चीन में बड़ा फर्क है।

चीन का सिस्टम बहुत केंद्रीकृत और एक रूप है। इसके विपरीत भारत विकेंद्रीकृत है। यहां अनेक भाषाएं, अनेक संस्कृति, अनेक परंपराएं और अनेक धर्म हैं। भारत का सिस्टम कहीं अधिक जटिल है। भारत की जो ताकतें हैं, वो चीन की ताकतों जैसी नहीं हैं। भारत की अपनी अलग विशेषताएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता में है।
यही व्यवस्था भारत को एक पहचान देती है। राहुल गांधी का कहना है कि दुनिया को भारत से बहुत कुछ सीखने और हासिल करने का अवसर है। कांग्रेस नेता किसी बयान को उनकी विदेश यात्रा के दौरान दिए गए उन वक्तव्य की कड़ी माना जा रहा है। जिनमें वे भारत की बहुलतावादी संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों को रेखांकित करते हैं। राहुल गांधी बार-बार यह बात दोहराते रहे हैं कि भारत की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और विविधता में निहित है।
उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब चीन और भारत की तुलना को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बहुत तेजी रहती है। राहुल गांधी ने यह स्पष्ट किया कि भारत का रास्ता चीन से अलग है और यही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।