क्या आप जानते है तीर्थ यात्रा से होते हैं ये 4 फायदे, जरूर पढ़ें

क्या आप जानते है तीर्थ यात्रा से होते हैं ये 4 फायदे, जरूर पढ़ें लाइव हिंदी खबर :-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तीर्थ दर्शन, दान-पुण्य का बहुत अधिक महत्व होता है। कहा जाता है की तीर्थ यात्रा पर जाने से व्यक्ति के पाप धुल जाते हैं। दरअसल तीर्थ यात्रा का चलन रामायण और महाभारत काल में भी था। किन्तु इसके नियम और इसका महत्व आदि शंकराचार्य द्वारा लोगों को बताए गए। वैसे धार्मिक यात्रा पर जाने के पीछे सिर्फ पापों से मुक्ति पाने या दान पुण्य ही कारण नहीं है। इसके पीछे बहुत से कारण हैं, जिनका फायदा आम आदमी को मिलता तो है लेकिन उसको यह जानकारी नहीं होती कि उसे इससे कितने लाभ प्राप्त हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं तीर्थ यात्रा पर जाने के अन्य फायदे….

1. सकारात्मक ऊर्जा

मान्यताओं के अनुसार धार्मिक स्थलों और तीर्थों पर सबसे ज्यादा ऊर्जा का प्रवाह होता है। यह बहुत ही सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैँ। इसी कारण इन स्थानों पर जाकर मनुष्य का मन शांत और ऊर्जावान हो जाता है। इन स्थानों पर जाने वाला व्यक्ति हमेशा ऊर्जा और सकारात्मक सोच से भरा महसूस करता है।

2. स्वास्थय लाभ

धार्मिक स्थलों की यात्रा ना सिर्फ दान-पूण्य के लिए बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी की जाती है। जी हां, जिस जगह पर तीर्थ स्थल होते हैं, वहां का वातावरण स्वच्छ होता है। इन स्थानों पर सीढ़ियां होती हैं, जिन्हें चढ़ने-उतरने से और भजन-कीर्तन में तालियों के साथ गाने से हथेली और तलवे पर दबाव पड़ता है, जो एक्यूप्रेशर की तरह काम करता है। इसलिए धार्मिक स्थलों पर जाने से व्यक्ति के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

3. ज्ञान में होती है वृद्धि

तीर्थ यात्रा पर जाने से हमारे आध्यात्मिक, भौगोलिक और ऐतिहासिक ज्ञान में वृद्धि होती है। क्योंकि जब आप किसी यात्रा पर जाते हैं तो इस दौरान कई जगहों का इतिहास और महत्व आपको जानने का मौका मिलता है। साथ ही उस जगह से जुड़ी कला, संस्कृति और परंपरा से भी आर रूबरु हो जाते हैं।

4. नए लोगों से मिलन

तीर्थ यात्रा में अपने घर-परिवार के अलावा भी अन्य लोगों के संपर्क में आते हैं, जिससे जान-पहचान में वृद्धि होती है। इसकी वजह से हमें कई संस्कृति, रीति-रिवाज और खान-पान आदि के बारे में जानने का मौका मिलता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top