लाइव हिंदी खबर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी स्थित लोकप्रिया गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उनके आगमन पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उनका स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए असम पहुंचे हैं। नया टर्मिनल उत्तर-पूर्व भारत में हवाई संपर्क को और मजबूत करेगा और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।
एयरपोर्ट के विस्तार से असम समेत पूरे नॉर्थ-ईस्ट क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री अन्य विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा ले सकते हैं।