गोवा मुक्ति दिवस: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

लाइव हिंदी खबर :- आज गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर देशभर में आज़ादी के उस ऐतिहासिक संघर्ष को याद किया गया, जिसने गोवा को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया।

गोवा मुक्ति दिवस: पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि गोवा मुक्ति दिवस हमारे राष्ट्रीय सफर का एक निर्णायक अध्याय है। उन्होंने उन सभी वीरों की अदम्य भावना को याद किया, जिन्होंने अन्याय को स्वीकार करने से इनकार किया और साहस व दृढ़ संकल्प के साथ स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। पीएम मोदी ने कहा कि इन बलिदानों से आज भी प्रेरणा मिलती है और गोवा के सर्वांगीण विकास के लिए काम करते रहने का संकल्प मजबूत होता है।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि गोवा मुक्ति दिवस पर पूरा देश उन बहादुरों को कृतज्ञता के साथ याद करता है, जिन्होंने औपनिवेशिक शासन से गोवा को मुक्त कराने के लिए अथक संघर्ष किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और सशस्त्र बलों के अडिग संकल्प और निस्वार्थ सेवा को सलाम किया। राष्ट्रपति ने गोवा के लोगों के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना भी की।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 19 दिसंबर 1961 को भारतीय सशस्त्र बलों की कार्यवाही के बाद गोवा को पुर्तगाली शासन से मुक्ति मिली थी। यह दिन न केवल गोवा बल्कि पूरे देश के लिए स्वाभिमान और एकता का प्रतीक है। हर साल इस दिन गोवा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया जाता है और राज्य की सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top