घर के दरवाजे पर रात 12 बजे के बाद जरूर जलाएं 1 दीपक, फिर देखें कमाल

घर के दरवाजे पर रात 12 बजे के बाद जरूर जलाएं 1 दीपक, फिर देखें कमाल

घर के दरवाजे पर रात 12 बजे के बाद जरूर जलाएं 1 दीपक, फिर देखें कमाल

लाइव हिंदी खबर :-हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, सभी पूर्णिमाओं में माघी पूर्णिमा का महत्व सबसे अधिक है। यही कारण है कि माघी पूर्णिमा को विशेष फलदाई माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ खास उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी जल्द प्रसन्न हो जाती हैं।

आइये जानते हैं कि माघी पूर्णिमा के दिन कौन सा उपाय करना उत्तम होता है…

  1. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघी पूर्णिमा पर माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रात 12 बजे देवी लक्ष्मी की भगवान विष्णु के साथ पूजा करना चाहिए और रात को ही घर के मुख्य दरवाजे पर एक घी का दीपक भी जलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में निवास करती हैं।
  2. इस दिन विधि-विधान से माता सरस्वती की भी पूजा करना चाहिए। पूजा के दौरान माता सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं और खीर का भोग लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से देवी सरस्वती विशेष तौर पर प्रसन्न होती हैं।
  3. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पितरों के तर्पण के लिए आज का दिन उत्तम होता है। इस दिन जलदान, अन्नदान, भूमिदान, वस्त्र और भोजन पदार्थ दान करने से पितरों को तृप्ति होती है। माना जाता है कि आज के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराने से अनंत फल की प्राप्ति होती है।
  4. आज के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि शाम के वक्त सत्यनारायण भगवान की पूजा कर उन्हें धूप दीप नैवेद्यम् अर्पण करना चाहिए और सत्यनारायण की कथा सुनना चाहिए।
  5. माना जाता है कि आज के दिन तिल, कंबल, पुस्तक, पंचांग, वस्त्र, घी, अन्न आदि के दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *