चिकित्सक के पास ऐसा अजीबो-गरीब काम करवाने आई थी लड़की, बिना डरे-सहमे चिकित्सक ने पूरी की ख्वाहिश

चिकित्सक के पास ऐसा अजीबो-गरीब काम करवाने आई थी लड़की, बिना डरे-सहमे चिकित्सक ने पूरी की ख्वाहिश

लाइव हिंदी खबर :- शौक बड़ी चीज़ है, ये तो हम सभी जानते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अजीबो-गरीब शौक के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। ये खबर पढ़ने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि क्या कोई शख्स अपने शौक के लिए ये सब भी कर सकता है। अमेरिका के न्यूयॉर्क के Park Avenue LASEK Surgery अस्पताल के डॉक्टर Emil Chynn ने अपने द्वारा किए गए एक अजीब-गरीब कारनामे को रिकॉर्ड किया।

चिकित्सक के पास ऐसा अजीबो-गरीब काम करवाने आई थी लड़की, बिना डरे-सहमे चिकित्सक ने पूरी की ख्वाहिश

बता दें कि Emil के पास एक लड़की आई थी, जिसे अपनी आंख के आई बॉल में एक ज्वेलरी लगवानी थी। डॉक्टर को शुरुआत में तो लड़की की यह ख्वाहिश काफी हैरान कर देने वाली लगी। लेकिन डॉक्टर इस काम के लिए तैयार हो गए। उन्होंने लड़की की आंख में 3×4 मिमी का प्लेटिनम दिल लगाया। डॉक्टर ने आंख में प्लेटिनम दिल को सर्जिकली प्लांट किया था।

आंख में दिल लगाने के लिए डॉक्टर को सिर्फ 5 मिनट का समय लगा। इस प्रक्रिया में लड़की को किसी भी प्रकार को कोई दर्द भी नहीं हुआ और केवल 3 दिनों में ही conjunctiva seals का ज़ख्म भी भर गया। रिपोर्ट्स की मानें तो आंख में प्लेटिनम दिल के सर्जिकली प्लांटेशन के 3 दिन बाद लड़की को कुछ अलग महसूस नहीं हो रहा। वह अपनी आंख के साथ बिल्कुल वैसा ही महसूस कर रही है, जैसे पहले किया करती थी। इसके साथ ही उसे आंख को इधर-उधर घुमाने में भी बिल्कुल दिक्कत नहीं हो रही है।

डॉक्टर ने बताया कि यह पूरी तरह से एक कॉस्मेटिक सर्जरी है। यदि किसी को आंख में लगाए गए ऐसी ज्वेलरी को निकालना पड़े तो भी इसमें ज़्यादा दिक्कत नहीं होती है। आंख से ज्वेलरी निकालने में भी केवल 5 मिनट का ही समय लगेगा। अमेरिका में ऐसे 2 या 3 लोग ही हैं, जिन्होंने अपनी आंख में ऐसे ज्वेलरी लगवाए हैं। बता दें कि आज से करीब 10 पहले हॉलैंड में आंखों में ज्वेलरी लगवाने का ट्रेंड शुरु हुआ था। उस वक्त करीब 100 लोगों की आंखों में ऐसी ज्वेलरी सफलतापूर्वक लगाई गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *