चित्रांगदा सिंह: चुप्पियों में गहराई, चुनौतीपूर्ण रहा किरदार

लाइव हिंदी खबर :- अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म में निभाए गए किरदार को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर यह भूमिका उनके लिए बेहद खास और चुनौतीपूर्ण रही। चित्रांगदा के मुताबिक फिल्म में संवाद बहुत कम हैं, इसलिए अभिनय पूरी तरह भावनाओं और आंतरिक अभिव्यक्ति पर आधारित था।

चित्रांगदा सिंह: चुप्पियों में गहराई, चुनौतीपूर्ण रहा किरदार

उन्होंने बताया कि उनके किरदार ‘मीरा’ के भीतर बहुत कुछ चल रहा है, उसका दर्द, तनाव और हर हाल में खुद को मजबूत बनाए रखने की कोशिश। इन भावनाओं को शब्दों के बजाय खामोशी और हाव-भाव के जरिए दिखाना आसान नहीं था। चित्रांगदा ने कहा कि इस किरदार में कई स्तर हैं।

जिन्हें पर्दे पर उतारने के लिए गहरी तैयारी और आत्मसात करना जरूरी था। अभिनेत्री के अनुसार, ऐसी भूमिकाएं कलाकार को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का मौका देती हैं और अभिनय को एक नई दिशा देती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top