चूहों से हमेशा के लिए निजात पाने का आसान घरेलू उपाय एक बार जरूर आजमाएं

लाइव हिंदी खबर :- घरों में होने वाले चूहो से सभी परेशान होते हैं। महंगे कपड़ों से लेकर जरूरी कागजात तक को चूहे नहीं छोड़ते हैं। चूहे किसी भी वस्तु को आसानी से काट देते हैं इन के आतंक से बचने के लिए लोग अपने घरों में तरह तरह के उपाय करते हैं। लेकिन फिर भी चूहा नहीं भागता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे चूहों को कैसे हमेशा के लिए बाहर निकाला जाए। इसके लिए कुछ घरेलू उपाय

पहला पुदीना पुदीने की चटनी तो लगभग सभी को बेहद पसंद आती है। लेकिन पुदीना चूहों के लिए किसी परेशानी से कम नहीं है। पुदीने की महक चूहों को पसंद नहीं होती है। जिस भी जगह आपके घर में चूहा का बिल है उसके बाहर पुदीने की कुछ पत्तियां रख दें इसकी खुशबू इतनी ज्यादा कड़क होती है। की खुशबू से चूहे बिल के बाहर निकल जाएंगे। और अगर आप इसे लगातार 1 हफ्ते तक आजमाते हैं। तो चूहे कभी भी आपके घर में नहीं आएंगे।

दूसरा तेजपत्ता तेज पत्ते वैसे तो सूखी हुई पत्तियां होती है। लेकिन यह गुणों में किसी भी मसाले से कम नहीं है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह खाने को मनमोहक खुशबू भी देती है। लेकिन इसकी खुशबू चूहों के लिए बहुत ही मुश्किल खड़ी कर देती है। घर के कोने कोने में चूहों के बिल में तेज पत्ता तोड़ तोड़ कर डाल दें इसकी खुशबू से चूहे घर के बाहर चले जाएंगे। और दोबारा आपके घर नहीं आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *