लाइव हिंदी खबर :- जर्मनी के म्यूनिख हवाई अड्डे पर उस समय हड़कम्प मच गया। जब हवाई क्षेत्र में अज्ञात ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली। सुरक्षा कारणों की वजह से एयरपोर्ट प्रशासन ने हवाई यातायात को तुरंत रोकते हुए हवाई अड्डे को लगभग 7 घंटे के लिए बंद कर दिया। इस दौरान 17 उड़ानों को रद्द करना पड़ा।

अचानक 17 उडाने के रद्द होने से करीब 3000 यात्री हवाई अड्डे पर ही फंस गये। यात्रियों की सुविधा के लिए हवाई अड्डा प्रबंधन ने अस्थायी व्यवस्था की। प्रभावित यात्रियों को अस्थायी बिस्तर, कंबल, भोजन और पेय उपलब्ध कराया, ताकि उन्हें ज्यादा परेशानी न हो। जर्मन अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन किसने और किस उद्देश्य से उडाया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल इसकी गहनता से जांच की जा रही है। हवाई सुरक्षा नियमों के तहत हवाई अड्डों के आस-पास किसी भी अनाधिकृत ड्रोन उड़ान को गंभीर खतरा माना जाता है।