जापान की बंदरगाह पर पहुंचा INS सह्याद्री युद्धपोत, भारत-जापान नौसैनिक सहयोग को मिलेगा नया आयाम

लाइव हिंदी खबर :- जापान के सासेबो बंदरगाह पर भारतीय नौसेना का युद्धपोत INS सह्याद्री सोमवार को पहुंचा, जहां उसका स्वागत जापान मेरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स के अधिकारियों ने गर्मजोशी से किया। इस युद्धपोत का नेतृत्व कैप्टन राजत कुमार कर रहे हैं। INS सह्याद्री की यह यात्रा भारत और जापान के बीच आयोजित होने वाले द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास JAIMEX 25 में भाग लेने के लिए है।

जापान की बंदरगाह पर पहुंचा INS सह्याद्री युद्धपोत, भारत-जापान नौसैनिक सहयोग को मिलेगा नया आयाम

इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सामरिक सहयोग, पारस्परिक संचालन क्षमता और समुद्री सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाना है। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के युद्धपोत विभिन्न टैक्टिकल मैनुवर्स, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, एयर डिफेंस ड्रिल्स और सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जैसे अभ्यास करेंगे। इस संयुक्त पहल से भारत-जापान की समुद्री साझेदारी को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नई मजबूती मिलेगी।

भारतीय नौसेना ने कहा है कि INS सह्याद्री की यह यात्रा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत की सागर नीति के अनुरूप है, जो क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोगको बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। यह युद्धपोत भारतीय नौसेना के ईस्टर्न नेवल कमांड का हिस्सा है और इसे देश में निर्मित शिवालिक-श्रेणी में गिना जाता है, जो आधुनिक हथियारों और सेंसर प्रणालियों से लैस है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top