जापान टूर की तस्वीरों से हुआ खुलासा, कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की

लाइव हिंदी खबर :- अमेरिकी पॉप सिंगर कैटी पेरी और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आखिरकार अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक कर दिया है। बीते कुछ महीनों से दोनों को कई बार साथ देखा गया था, लेकिन अब कैटी पेरी ने इंस्टाग्राम पर जापान टूर की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया।

जापान टूर की तस्वीरों से हुआ खुलासा, कैटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो ने अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की

कैटी पेरी ने अपने पोस्ट में हालिया टोक्यो यात्रा की कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें ट्रूडो भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में दोनों के बीच करीबी रिश्ते की झलक साफ दिखाई देती है। कैप्शन में पेरी ने लिखा कि Tokyo times on tour and more जिसे देखकर फैन्स ने तुरंत अनुमान लगा लिया कि दोनों ने अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है।

उनके जापान टूर की एक और दिलचस्प तस्वीर सामने आई, जिसमें दोनों जापान के पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और उनकी पत्नी के साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। खुद किशिदा ने सोशल मीडिया पर यह फोटो पोस्ट की और लिखा कि ट्रूडो अपने साथी के साथ जापान आए थे और उन्होंने उनके साथ लंच का आनंद लिया। इसके बाद जस्टिन ट्रूडो ने भी इस पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा कि वह और कैटी पेरी, दोनों के साथ समय बिताकर खुश हुए।

हालांकि दोनों को पहली बार जुलाई 2025 में मॉन्ट्रियल में साथ देखा गया था, फिर पेरिस में कैटी पेरी के जन्मदिन के मौके पर हाथों में हाथ डाले नजर आए। इसके बाद यॉट पर उनकी तस्वीरें सामने आईं, जिनसे रिलेशनशिप की अफवाहें और तेज हुईं। अब कैटी पेरी के इंस्टाग्राम पोस्ट ने इन चर्चाओं पर मुहर लगा दी है। दुनियाभर के फैन्स इस नए सेलिब्रिटी कपल को लेकर उत्साहित हैं। यह जोड़ी अपने-अपने क्षेत्रों में बेहद लोकप्रिय है और अब उनके रिश्ते ने ग्लोबल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top