लाइव हिंदी खबर :- 7 सितंबर 2025 को जापान में पीएम शिगेरू इशिबा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद अब उनकी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी आगामी 4 अक्टूबर को पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव करा रही है।
जापान में बहुमत वाली पार्टी का अध्यक्ष ही पीएम माना जाता है, ऐसे में यह चुनाव जो भी जीतेगा उसे संसद में वोटिंग के बाद प्रधानमंत्री बना दिया जाएगा।

पार्टी अध्यक्ष पद बनने की रेस में पांच उम्मीदवार होड में लगे हुए हैं, लेकिन मुकाबला सिर्फ दो उम्मीदवारों के ही बीच है। क्योडो न्यूज़ की तरफ से रविवार को एक सर्वे किया गया। जिसके मुताबिक पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची 34.4% वोट के साथ सबसे आगे दिखाये गये हैं।
वहीं दूसरे नंबर पर कृषि मंत्री शिंजिरो कोइजुमी हैं जिन्हें 29.3 % वोट समर्थन मिला है। अगर ताकाइची यह चुनाव जीतती हैं, तो जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनेगी और अगर यह चुनाव कोइजुमी चुनाव जीतते हैं, तो भी देश के सबसे युवा 45 साल के पीएम बनेंगे।
पांच उम्मीदवारों में-
- साने ताकाइची
- शिंजिरो कोइजुमी
- योशिमासा हयाशी
- तोशिमित्यु मोटेगी
- ताकायुकी कोबायाशी