ठंडाई पीने के 7 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

लाइव हिंदी खबर:- गर्मियों में ठंडाई पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। यह शरीर की गर्मी को बाहर निकाल कर शीतलता प्रदान करती हैं साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से भी शरीर को बचाए रहती हैं। ठंडाई लिक्विड और पाउडर के रूप में भी मिल जाती हैं जिसे दूध के साथ मिलाकर पिया जा सकता हैं। तो आइए जानते हैं ठंडाई पीने के फायदे।

ठंडाई पीने के 7 फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

1. शरीर में गर्मी बढ़ने पर घमोरियां उत्पन्न होने लग जाती है जिसके कारण पूरे बदन में खाज खुजली और जलन होने लगती हैं। इसके लिए प्रतिदिन ठंडे दूध में ठंडाई मिलाकर पीना चाहिए। इससे शरीर की गर्मी बाहर निकलती हैं और घमोरियों से छुटकारा मिलता हैं।

2. गर्मियों में ठंडाई पीना आंखों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इससे आंखों को शीतलता मिलने के साथ ही आंखों में जलन और कंजक्टिवाइटिस की प्रॉब्लम दूर होती हैं।

3. ठंडाई पीना पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। इससे पेट के रोग जैसे अपच, गैस, पेट में जलन, कब्ज व एसिडिटी की समस्या शीघ्र ही दूर होती हैं।

4. खट्टी डकारें आने पर ठंडाई पीना लाभदायक होता हैं। इससे आंतों की अच्छी तरह सफाई हो जाती हैं और खट्टी डकारें आना बंद हो जाती हैं।

5. ठंडाई पाचनतंत्र को ठीक करती हैं इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती हैं।

6. शरीर में गर्मी बढ़ने पर मुंह में छाले हो जाते हैं इससे बचने के लिए ठंडाई पीना फायदेमंद होता हैं। ठंडाई शरीर को शीतलता प्रदान करके मुंह के छालों को दूर करती हैं।

7. यूरिन इंफेक्शन और यूरिन करते समय होने वाली जलन को दूर करने के लिए ठंडाई पीना चाहिए। इससे यूरिन इंफेक्शन और जलन दोनो ही दूर होते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top