तीन कारणों से बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को होगा सबसे बड़ा फायदा…

Dhanteras 2021: धनतेरस पर बन रहे 2 शुभ योग, इस समय खरीदारी करने से होगा तीन  गुना लाभ - Dhanteras 2021 Shopping in tripushkar yog will give benefits by  three times tlifd - AajTakमेष राशि :- शनि अमावस्या पर मेष राशि के लोगों को शुभ फल मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में किसी नए काम पर सफलता मिलने की संभावना है। शनि अमावस्या के शुभ संयोग से परिवार में भी शांति रहेगी।

वृष राशि

इस समय वृष राशि के लोग शनि की ढैय्या के शिकार हैं। बीते कुछ समय से इस राशि के लोग तमाम दिक्कतों का सामना कर रहे हैं लेकिन शनि जयंती आपके लिए भी शुभ हो सकती है। किन्तु दूर की यात्रा करने से बचें।

मिथुन राशि

इस राशि वालों के लिए शनि देव शुभ संयोग ला रहे हैं। अगर लंबे समय से किसी विवादित या कानूनी मामले में उलझे हुए हैं। तो शनि जयंती के बाद आपकी रुकावटें दूर हो सकती हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए भी शनि जयंती शुभ दिन हो सकता है। किस्मत आपके पक्ष में होगी। रुके हुए काम बनेंगे। व्यापार में अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है।

सिंह राशि

जहां अन्य राशियों के लिए शनि जयंती शुभ है, वहीं सिंह राशि वालों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। व्यापार जगत के लोगों को कुछ लाभ हो सकता है, परंतु नौकरीपेशा लोग इस दौरान सतर्कता बनाए रखें। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि

वृष के बाद कन्या राशि के लोग भी शनि की ढैय्या के शिकार हैं। जिसके चलते इस राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। यह अवसर इनके लिए शुभ भी हो सकता है और कुछ मायनों में अशुभ भी साबित होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि जयंती शुभ संयोगों के साथ आई है। नौकरी में प्रमोशन, व्यापार में उन्नति और विदेश यात्रा, विभिन्न लाभ पाएंगे। अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

इस राशि वालों के लिए बुरा समय आ गया है। परेशानियां पहले से और अधिक बढ़ सकती हैं। पानी की तरह धन का बहना, मानसिक चिंता और निर्णय लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें सामने आएंगी।

धनु राशि

शनि देव इस समय धनु राशि में ही विराजमान हैं। साथ ही सी राशि वालों की शनि साढ़ेसाती भी चल रही है, इसके बावजूद भी शनि जयंती धनु राशि के लोगों के लिए शुभ समाचार लाएगी। तनाव कम होगा, आय में वृद्धि हो सकती है और पारिवारिक सुख पाएंगे।

मकर राशि

कुछ समय पहले ही मकर राशि में शनि की साढ़ेसाती आरंभ हुई है। दिक्कतें आगे चलकर धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं इसलिए अभी से सोच समझकर हर फैसला लें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए भी शुभ समय आया है। व्यापार और नौकरी दोनों में लाभ मिल सकता है। अपना खुद का घर लेने का सपना भी जल्द ही साकार होगा।

मीन राशि

इस राशि के लोगों के लिए शनि शुभ साबित होंगे। समाज में मां-सम्मान, रूतबा, आय में वृद्धि, आदि शुभ समाचार मिल सकते हैं। कानूनी मसलों में भी जीत की संभावना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top