दिल्ली में इंडिगो की सर्विस ठप, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

लाइव हिंदी खबर :- इंडिगो की लगातार रद्द हो रही उड़ानों ने देशभर में हजारों यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली समेत बड़े शहरों में फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा, वहीं कई लोग मजबूरन रेलवे स्टेशनों की ओर मुड़ गए।

दिल्ली में इंडिगो की सर्विस ठप, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं

दिल्ली के यात्री विशाल कुमार ने बताया कि उनकी जयपुर से पटना जाने वाली फ्लाइट अचानक कैंसिल कर दी गई, जिससे उनकी पूरी यात्रा मुश्किल में पड़ गई। उन्होंने कहा कि मेरी फ्लाइट कैंसिल होने से ट्रैवल टाइम बहुत बढ़ गया। मुझे जरूरी काम से जाना था और एक फ़ंक्शन में शामिल होना था। लेकिन फ्लाइट न होने की वजह से ट्रेन पकड़नी पड़ी और पूरा प्लान खराब हो गया।

इंडिगो की सर्विस बाधित होने से कई यात्रियों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। लोग बिना किसी पूर्व सूचना के कैंसिलेशन से नाराज़ हैं। कई यात्रियों ने बताया कि एयरलाइन की ओर से न तो समय पर मैसेज आया और न ही वैकल्पिक बुकिंग की सुविधा दी गई।

स्थिति यह है कि दिल्ली, बेंगलुरू, पुणे और हैदराबाद एयरपोर्ट पर यात्री रातभर फर्श, कुर्सियों और सीढ़ियों पर बैठकर इंतजार करते दिखे। अत्यधिक दबाव के कारण रेलवे स्टेशनों पर भी भीड़ बढ़ गई है। इंडिगो ने DGCA से उड़ान संचालन में अस्थायी छूट की मांग की है और दावा किया है कि कुछ सप्ताह में हालात सामान्य हो जाएंगे। लेकिन फिलहाल यात्रियों की दिक्कतें कम होती नहीं दिख रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top