दिल्ली मेट्रो का नया कनेक्टिविटी नेटवर्क, यात्रा होगी अब और आसान

लाइव हिंदी खबर :- केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कलिंदी कुंज–तुगलकाबाद कॉरिडोर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसके जरिए नोएडा और फरीदाबाद के यात्रियों को सीधे गुरुग्राम तक जाने की सुविधा मिलेगी। इस कॉरिडोर से नोएडा और फरीदाबाद के यात्रियों के लिए गुरुग्राम का सफर आसान और तेज़ होगा, जिससे दैनिक यात्रा का समय काफी कम होगा।

दिल्ली मेट्रो का नया कनेक्टिविटी नेटवर्क, यात्रा होगी अब और आसान

तीसरा कॉरिडोर, जो नक्शे पर लाल रंग में दिखाया गया है, कनॉट प्लेस के आर.के. आश्रम मार्ग स्टेशन से शुरू होकर इंद्रप्रस्थ तक जाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन नए कॉरिडोरों के निर्माण से दैनिक आवागमन में बड़ा सुधार होगा और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क और भी व्यापक, सुगम और किफायती बन जाएगा।

इस पहल से न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि राजधानी और आसपास के शहरों के बीच सुरक्षित और तेज़ कनेक्टिविटी भी सुनिश्चित होगी। ये प्रोजेक्ट दिल्ली की इंफ्रास्ट्रक्चर और ‘Ease of Living’ को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top