देश के खिलाफ साजिश करने के आरोप में पन्नू पर केस दर्ज

लाइव हिंदी खबर :- राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने खालिस्तान संगठन सिख्स फॉर जस्टिस और इसके प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के अनुसार पन्नू ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लाल किले पर तिरंगा फहराने से रोकने वाले को 11 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही उसने दिल्ली बनेगा खालिस्तान का नक्शा भी जारी किया। जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को शामिल किया गया।

देश के खिलाफ साजिश करने के आरोप में पन्नू पर केस दर्ज

SFJ संगथन ने इस दौरान तथाकथित शहीद जत्था भी बनाया और भारत के खिलाफ युद्ध की घोषणा जैसी हरकत की। NIA ने इन गतिविधियों को देश की संप्रभुता और सुरक्षा के खिलाफ साजिश मानते हुए BNS अधिनियम 2023 और UAPA (गैरकानूनी गतिविधियों रोकथाम अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया है|

जांच एजेंसी अब इस नेटवर्क और इसके अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच करेगी। NIA का मानना है कि ऐसे संगठन विदेश से बैठे होकर भारत में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं| एजेंसी इस पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है, ताकि षड्यंत्रकारियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top