नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत पर भव्य ड्रोन शो

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरुआत पर भव्य ड्रोन शो

लाइव हिंदी खबर :- नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के संचालन शुरू होने से एक दिन पहले भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर 1,515 ड्रोन ने आसमान में अद्भुत नज़ारा पेश किया। ड्रोन पूरी तालमेल के साथ उड़ते हुए एक के बाद एक आकर्षक आकृतियां बनाते नजर आए।

ड्रोन शो में 3डी कमल का खिलना, लोटस डिजाइन इंटीरियर, एयरपोर्ट का लोगो, ग्रीन एयरपोर्ट, मुंबई के ऊपर उड़ता विमान और “राइज ऑफ इंडिया” जैसी शानदार संरचनाएं दिखाई गईं। पूरा शो एयरपोर्ट की भव्यता, आधुनिकता और भारत की प्रगति की थीम पर केंद्रित रहा।

इस आयोजन ने न सिर्फ तकनीक और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया, बल्कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑपरेशनल लॉन्च को यादगार बना दिया। दर्शकों ने ड्रोन शो की जमकर तारीफ की और इसे भारत के एविएशन सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top