नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से पाचनतंत्र हो जाएगा कमजोर

नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से पाचनतंत्र हो जाएगा कमजोर

लाइव हिंदी खबर :-   दूध के बारे अक्सर लोगो की यह धारणा रहती हैं कि ये शरीर को बहुत ताकत देता हैं। वैसे दूध में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन दूध को पचा पाना कई लोगो के लिए मुश्किल होता हैं। दूध के अलावा भी ऐसी कई चीजें हम जिन्हें पचाना कई लोगों के लिए मुश्किलभरा होता हैं।

नाश्ते में इन चीजों का सेवन करने से पाचनतंत्र हो जाएगा कमजोर

ऐसा कमजोर इम्यून सिस्टम और कमजोर पाचनतंत्र के कारण होता हैं। जो लोग दूध के अलावा भी कई अन्य चीजों को आसानी से पचा पाते वे कब्ज और एसिडिटी का शिकार हो जाते हैं। ऐसे बहुत से फूड हैं जिन्हें सुबह के नाश्ते में शामिल नहीं करना चाहिए इससे इससे इनसे गेस्ट्रिक, एसिडीटी, कब्ज और पेट खराब होने की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

1. जिन लोगो को दूध पचाने में प्रॉब्लम होती हैं या जिन्हें दूध पीने के बाद कब्ज और पेट दर्द की शिकायत रहती हैं उन्हें सुबह के नाश्ते में किसी भी डेयरी उत्पादों का सेवन नहीं करना चाहिए। इन्हें पचाने के लिए पर पेट को ज्यादा एनर्जी की जरूरत पड़ती हैं। इससे पाचनतंत्र कमजोर पड़ सकता हैं।

2. जिन लोगों को तले हुए नमकीन पचाने में प्रॉब्लम होती हैं उन्हें इन चीजों का सेवन कम करना चाहिए। चिप्स भी कब्ज को बढ़ावा देते हैं जब आलू को तेल में तला जाता है तो यह ऐसा कॉम्बिनेशन बनाता हैं जो भारी होता हैं। इसे पचाने के लिए अधिक एनर्जी की जरूरत पड़ती हैं। इससे पाचनतंत्र कमजोर पड़ सकता हैं।

3. यदि खाना गर्म और ताजा नहीं हैं तब भी ये कब्ज कर सकता हैं। रखे हुए खाने में फाइबर कम और फैट अधिक होता हैं साथ ही इसमें सोडियम की मात्रा भी ज्यादा हो जाती हैं जो पाचनक्रिया को बिगाड़ सकती हैं।

4. कूकीज को चाय के साथ खाने से भी गैस्ट्रिक, गैस, एसिडीटी, कब्ज जैसी समस्या हो सकती हैं। ये सभी रिफाइंड कार्ब्स के स्त्रोत होते हैं जिनमें फाइबर की मात्रा कम होती हैं। ये भी पाचनतंत्र को प्रभावित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *