लाइव हिंदी खबर :- पंजाब में पटियाला के राजपुरा में मिशन इन्वेस्टमेंट के अंतर्गत नीदरलैंड की कंपनी डी हयूस ने अपने प्लाट का शुभारंभ कर दिया है। नीदरलैंड की कंपनी के शुभारंभ अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि इस कंपनी के आने से पंजाब के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इसके साथ ही सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी। अब पंजाब में कई और कंपनियां आने वाली हैं, क्योंकि पंजाब देश का अगला इंडस्ट्रियल हब बनने वाला है। इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बाढ़ से हुए नुकसान का भी जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही लोगों को दोबारा ट्रैक पर लाया जाएगा।
इस दौरान पंजाब के सीएम ने कहा कि कल रात मैं दिल्ली में था। सुबह ही आया हूं उन्होंने कहा कि पंजाब देश का अगला इंडस्ट्रियल हब बनने जा रहा है। हमारे पास 6 एयरपोर्ट हैं, सुबह ही आया हूं। पंजाब देश का अगला इंडस्ट्रियल हब बनने जा रहा है। हमारे पास 6 एयरपोर्ट जिनमें से दो इंटरनेशनल और बाकी चार डोमेस्टिक है।
इनमें से पठानकोट, लुधियाना, बठिंडा और जालंधर शामिल हैं। मोहाली एयरपोर्ट से इंटरनेशनल फ्लाइट बढ़ा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेल लिंक भी अच्छे किए जा रहे हैं। हम 180 लाख मैट्रिक टन राइस भारत के अन्न भंडार में दे रहे हैं। बाढ़ आने के बाद भी हम योगदान दे रहे हैं। यह कुर्बानियां पीर और फकीरों की धरती है, जो सच्चे नियम से आ जाए वह भूख से नहीं मरता।