लाइव हिंदी खबर :- पवई इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 60 वर्षीय रिटायर्ड एयरलाइन कर्मचारी राजीव चंद्रकांत लाला ने कथित रूप से अपनी पत्नी शालिनी देवी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी। दोनों 1995 से अलग रहे थे। शनिवार रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद राजीव ने शालिनी देवी पर हमला कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद राजीव वहाँ से फरार हो गया, लेकिन जल्दबाजी में अपना मोबाइल फोन और कार की चाबी वहीं छोड़ गया। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली और उसे हिरासत में ले लिया। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे की सही वजह पता की जा रही है। घटनाक्रम की जांच की जा रही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।