पहली बार दुनिया के सामने आई उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटी

लाइव हिंदी खबर :- उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन के साथ चीन की विजय परेड में उनकी बेटी किम जू ऐ भी पहुंची। यह पहला मौका है, जब किम जू ऐ को देश के बाहर देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जू ऐ को किम जोंग उन का उत्तराधिकारी माना जाता है।

पहली बार दुनिया के सामने आई उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बेटी

किम जू ऐ 12 साल की हैं, 2022 से अपने पिता के साथ सैन्य परेड, हथियार परीक्षण और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग उन की तीन संताने हैं, जिनमें किम जू ऐ के अलावा एक बेटा है। उनकी एक और संतान है, जो लड़का है या लड़की है यह स्पष्ट नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top