लाइव हिंदी खबर :- पाकिस्तान ने अपनी नई फतह-4 मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है। पाकिस्तान ने अपनी इस मिसाइल को लंबी दूरी से लक्ष्य पर सटीकता के साथ हमला करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मिसाइल पाकिस्तान के रक्षा तंत्र और आधुनिक हथियारों के भंडारों में सबसे अहम मानी जा रही है| रक्षा सूत्रों के अनुसार फतह-4 मिसाइल की मारक क्षमता 750 किलोमीटर बताई जा रही है|

इसकी रेंज के हिसाब से इसे न केवल पारंपरिक युद्ध की भूमिका में, बल्कि रणनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है| उड़ान के समय मिसाइल मैक 0.7 की गति तक पहुंच सकती है| जिससे इस ट्रैक और इंसर्ट इंटरसेप्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है| फतह-4 मिसाइल की खास बात यह भी है कि यह सर्कुलर एरर प्रोबेबिलिटी (CEP) है| जिसका मतलब है कि यह मिसाल लक्ष्य पर बेहद उच्च सटीकता के साथ हमला करने में सक्षम है|
पाकिस्तान द्वारा विकसित की गई यह मिसाइल उसकी प्रौद्योगिकी क्षमता और सैन्य रणनीति को मजबूत कर सकती है| पाकिस्तान का दावा है कि इस मिसाइल के शामिल होने से उसकी डिटरेंस कैपेबिलिटी यानी प्रतिरोधक शक्ति और बढ़ गई है। हालांकि पाकिस्तान द्वारा ऐसे हथियारों का विकास दक्षिण एशिया में हथियारों की होड़ को और तेज कर सकता है।
फतह-4 जैसी मिसाइल केवल सैन्य शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि यह देश के बीच राजनीतिक संतुलन को प्रभावित करती है। भारत और अन्य पड़ोसी देशों की ओर से इस मिसाइल पर क्या प्रतिक्रिया आती है। इस पर सब की नजरें टिकी हुई हैं।