लाइव हिंदी खबर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर से बधाईयों का सिलसिला जारी है। अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने विशेष संदेश साझा किया। जिसमें उन्होंने मोदी के नेतृत्व और वैश्विक योगदान की सराहना की। अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक well deserved day off की कामना की।

उन्होंने इस खास मौके पर एक बर्थडे सॉन्ग भी गाकर मोदी के प्रति अपना सामान और स्नेह व्यक्त किया। मिलबेन ने कहा कि मोदी का जीवन और नेतृत्व दुनिया भर के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। वहीं माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और परोपकारी कार्यों के लिए विख्यात बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

बिल गेट्स ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है और विश्व मंच पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बिल गेट्स ने अपने संदेश में विशेष रूप से गेट्स फाउंडेशन और भारत सरकार की साझेदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग विकसित भारत के विजन को साकार करने और ग्लोबल साउथ के लिए साझा नवाचारों को आगे बढ़ाने में एवं भूमिका निभा रहा है।