फाइबर युक्त इन 10 चीजों का सेवन करने पर होंगे गजब के फायदे

लाइव हिंदी खबर  :-   उम्रभर स्वस्थ रहने के लिए हमेशा विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर युक्त चीजों का सेवन ही करना चाहिए। इससे शरीर को कई प्रकार फायदे होते हैं। आज हम बात कर रहें उन फाइबर युक्त चीजों की जिन्हें डाइट में शामिल करने पर कई प्रकार की स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं। तो आइए जानते हैं।

फाइबर युक्त इन 10 चीजों का सेवन करने पर होंगे गजब के फायदे

1. आजकल खाने में क्विनोआ का प्रचलन बढ़ रहा हैं। क्विनोआ से कई प्रकार की चीजें जैसे उपमा, पुलाव और सब्जी तक बनाई जा सकती हैं। यह खाने में बेहद ही स्वादिष्ट और भरपूर फाइबर युक्त होता हैं। 100 ग्राम क्विनोआ में लगभग 28 ग्राम के बराबर फाइबर होता हैं। यह वजन कम करने बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होता हैं।

2. चने में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। चने को भूनकर और भिगोकर कर भी खाया जा सकता हैं। चना का सेवन करने पर पेट की बीमारियां दूर होती हैं और वजन भी तेजी से कम होता हैं।

3. ब्राउन राइस का सेवन करने पर बेड़ कोलेस्ट्रॉल दूर होता हैं और वजन भी नहीं बढ़ता हैं। यह पौष्टिक होने के साथ ही फाइबर युक्त गुणों से भरपूर होता हैं। एक कप ब्राउन राइस में लगभग 5 ग्राम फाइबर पाया जाता हैं।

4. राजमा खाने से ब्लड में शुगर लेवल नियंत्रण में रहता हैं और डायबिटीज का असर कम करता हैं। यह दुबलापन दूर करने में भी लाभकारी सिद्ध होता हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता हैं।

5. सभी प्रकार की दलों में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर के गुण पाएं जाते हैं। ये बेड़ कोलेस्ट्रॉल को दूर करती हैं और हार्ट डिजीज के खतरे को कम कर देती हैं।

6. हरे मटर में फाइबर पाया जाता हैं जो पेट के रोगों को दूर करता हैं और पाचनतंत्र को सुधरता हैं। यह वजन को कम करने में भी सहायक हैं।

7. ओट्स फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं। इसके सेवन बेड़ कोलेस्ट्रॉल दूर होता हैं और हार्ट हमेशा सुरक्षित रहता हैं। 100 ग्राम ओट्स में लगभग 11 ग्राम फाइबर होता हैं।

8. एवोकैडो फाइबर का सबसे बड़ा स्त्रोत हैं। एक एवोकैडो में लगभग 9 ग्राम फाइबर पाया जाता हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता हैं ,ब्लड में शुगर लेवल को नियंत्रित करता हैं, डायबिटीज के असर को कम करता हैं और पाचनतंत्र को सुधरता हैं।

9. सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स में फाइबर पाया जाता हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। ड्राई फ्रूट्स हार्ट को हैल्दी रखने में गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में सहायक होते है।

10. अलसी के बीजों में भी फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता हैं जो सभीबपरकर के पेट के रोग को दूर करता हैं और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top