लाइव हिंदी खबर :- फिनलैंड के राष्ट्रपति ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत के साथ अच्छे से पेश आना जरूरी है, यदि ऐसा नहीं किया तो अमेरिका खेल जाएगा| फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा कि ग्लोबल साउथ, खासकर भारत के साथ विदेश नीति में अधिक सम्मान और सहयोग दिखाना बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो अमेरिका इस खेल में हार जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि उनका यह मैसेज सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं, बल्कि यूरोपीय देशों के लिए भी है। उन्होंने चीन के तियानजिन में हुए एससीओ समिट का भी जिक्र किया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी शामिल हुए थे और रेड कारपेट से उनका वहाँ पर स्वागत किया गया था। एससीओ समिट की बैठक पश्चिमी देशों को याद दिलाती है कि क्या सब कुछ दांव पर लगा हुआ है। बता दें कि फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब को अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप का बेहद गरीबी माना जाता है।