फ्रांस में 700 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

लाइव हिंदी खबर :- फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित मशहूर लूव्र म्यूजियम में हुई करीब 700 करोड़ की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फ्रांसीसी अखबार ले पेरिसियन के मुताबिक, दोनों की उम्र करीब 30 साल है और दोनों एक चार सदस्यीय गैंग का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

फ्रांस में 700 करोड़ की चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

पहले आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से पकड़ा, जब वह अल्जीरिया भागने की कोशिश कर रहा था। इसके कुछ घंटे बाद ही दूसरा आरोपी भी हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि म्यूजियम के एक सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी में मदद की थी और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी चोरों को दी थी।

गैंग ने म्यूजियम की दीवार फांदकर और डिस्क कटर से खिड़की काटकर अंदर प्रवेश किया था। महज 7 मिनट में उन्होंने नेपोलियन और महारानी जोसेफिन के 8 बेशकीमती गहने चुरा लिए। चोरी किए गए गहनों में 1855 में बना ऐतिहासिक यूजनी क्राउन भी शामिल है, जो सैकड़ों कीमती रत्नों से जड़ा हुआ है। पुलिस को शक है कि चोरी के दौरान ताज का कुछ हिस्सा टूट गया होगा, क्योंकि उसके कुछ टुकड़े पास ही पाए गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top