बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के नेता शरीफ उस्मान हादी का निधन

लाइव हिंदी खबर :- बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बताया कि इंकलाब मंच के नेता शरीफ उस्मान हादी का निधन हो गया है। वे सिंगापुर में इलाज करा रहे थे। सिंगापुर के विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बांग्लादेश सरकार को आधिकारिक सूचना दी है।

बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के नेता शरीफ उस्मान हादी का निधन

मोहम्मद यूनुस ने अपने बयान में कहा कि हादी का असमय निधन बेहद दुखद और दिल तोड़ने वाला है। उन्होंने दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए दुआ की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। सरकार ने उनके सम्मान में शनिवार को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

इस दौरान देशभर में सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। शोक के प्रतीक के रूप में विभिन्न स्थानों पर झंडे भी झुकाए जाएंगे। शरीफ उस्मान हादी बांग्लादेश की राजनीति में एक सक्रिय और चर्चित चेहरा थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top