बिहार में NDA की जीत पक्की, शाम को भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन

लाइव हिंदी खबर :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। वे बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत के जश्न में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बिहार में NDA गठबंधन को दो-तिहाई बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है और सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है।

बिहार में NDA की जीत पक्की, शाम को भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन

बिहार की 243 सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटें चाहिए। भाजपा और JDU ने इस चुनाव में 101-101 सीटों पर मुकाबला किया था। LJP को 29 जबकि HAM और RLM को 6-6 सीटें मिलीं। ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा 90 सीटों पर आगे है, JDU 80 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। LJP 29 सीटों पर HAM 5 सीटों पर और RLM 4 सीटों पर आगे चल रही है।

दिल्ली में जीत के बाद भी प्रधानमंत्री इसी साल 8 फरवरी को भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। इससे पहले हरियाणा, महाराष्ट्र और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भी उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। आज का संबोधन बिहार में ऐतिहासिक जीत के रूप में देखा जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री मोदी इसका श्रेय जनता और कार्यकर्ताओं को देंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top