लाइव हिंदी खबर :- मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुंबई और थाणे के बीच समुद्री क्षेत्र से होकर एक विशेष सुरंग का निर्माण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में आज एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल हुआ है।

मुंबई और थाणे के बीच समुद्र के नीचे होकर सुरंग बनाई जा रही है। यह सुरंग बुलेट ट्रेन परियोजना का सबसे जटिल और तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस सुरंग के तैयार हो जाने पर परियोजना को नई गति मिलेगी और मुंबई-अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर समयबद्ध तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी। इससे यात्रियों का समय घटकर मात्र दो से ढाई घंटा रह जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि परियोजना से जुड़ी तमाम पर्यावरणीय और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। समुद्री जीवन और तटीय इलाकों पर इसका न्यूनतम असर सुनिश्चित करने के लिए वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की विशेष टीम लगाकर निगरानी की जा रही है। इस ऐतिहासिक पहल से भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर उत्साह लोगों और बढ़ गया है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में यह ट्रेन देश की तेज रफ्तार प्रगति का प्रतीक बने।