लाइव हिंदी खबर :- नेपाल में Gen-Z विरोध पर बोले पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा नेपाल में पिछले कुछ दिनों से Gen-Z आंदोलन का विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहा है| नेपाल की राजधानी काठमांडू सहित कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच झड़पें हो रही हैं| इसी को लेकर पंजाब सरकार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है|

पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने इस पूरे मामले पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं से किसी भी सभ्य समाज के लिए उचित नहीं है| उन्होंने कहा कि मैं यह बहुत साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि नेपाल में जो कुछ भी हो रहा है| वह किसी भी सभ्य समाज में नहीं होना चाहिए, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है|
उन्होंने कहा कि पंजाब में रह रहे नेपाली नागरिकों को डरने की जरूरत नहीं है| आज की तारीख में हमारे नेपाली भाई, बहने, बच्चे, छात्र पंजाब की धरती पर पूरी तरह से सुरक्षित हैं| उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है| पंजाब सरकार उनकी सुरक्षा और सम्मान की पूरी गारंटी देती है|
अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब और नेपाल के बीच ऐतिहासिक रिश्ते रहे हैं और यहां बड़ी संख्या में नेपाली लोग कामकाज और पढ़ाई के लिए रहते हैं| ऐसे में उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है| उन्होंने कहा कि समाज में किसी तरह का भेदभाव या डर का माहौल पैदा नहीं होना चाहिए|
अमन अरोड़ा ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि विरोध का रास्ता हमेशा लोकतांत्रिक होना चाहिए| हिंसा से सिर्फ नुकसान होता है| उन्होंने कहा कि नेपाल के हालत को लेकर सबको संयम और संवाद की नीति अपनानी चाहिए, ताकि शांति बहाल हो सके| उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर नेपाल की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं|
यहां रहने वाले नेपाली नागरिकों की मदद के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे| इस बयान के जरिए पंजाब सरकार ने संदेश देने की कोशिश की है कि पड़ोसी देश की अशांति का असर यहां रह रहे लोगों की सुरक्षा पर नहीं पढ़ना चाहिए| सभी नागरिक बिना किसी भय और अपने कार्यों में लगे रह सकते हैं|