बोले रूस के राष्ट्रपति पुतिन, भारतीय अपमान बर्दाश्त नहीं करते

लाइव हिंदी खबर :- रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने तेल खरीद के मुद्दे पर अमेरिकी दबाव की आलोचना करते हुए कहा कि भारत झुकने वाले देशों में से नहीं है। उन्होंने सोची शहर में गुरुवार को आयोजित वालदाई पॉलिसी फोरम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी भी ऐसा फैसला नहीं करेंगे, जो भारत की संप्रभुता के खिलाफ हो।

बोले रूस के राष्ट्रपति पुतिन, भारतीय अपमान बर्दाश्त नहीं करते

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रूस के ट्रेड पार्टनर्स पर ऊंचे टैरिफ लगाए जाते हैं, तो इसका असर पूरी दुनिया की ऊर्जा कीमतों पर पड़ेगा। कीमत बढ़ेगी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व को मजबूरी में ब्याज दरें ऊंची रखनी होगी। जिससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था धीमी होने की संभावना है।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बताया कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद करता है, तो उसे 9 से 10 अरब डॉलर तक का नुकसान उठाना पड़ सकता है। पुतिन ने कहा कि भारत जैसे देश में लोग अपने नेताओं के फैसलों पर नजर रखते हैं और वह कभी भी नहीं चाहेंगे कि उनका देश किसी के सामने झुके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top