ब्रिटेन के इस राजकुमार ने 17 साल की उम्र में की यह करतूतें, उनके काले सच जानकर हो जाएंगे हैरान

ब्रिटेन के इस राजकुमार ने 17 साल की उम्र में किया था से’क्स और नशा! उनके काले सच जानकर हो जाएंगे हैरान

लाइव हिंदी खबर :- ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस हैरी ने शाही परिवार से नाता तोड़ चुके हैं। अब वो एक आम नागरिक का जीवन जी रहे हैं। शाही परिवार में अपने जीवनकाल पर उन्होंने ‘स्पेयर’ नाम से ऑटोबायोग्राफी लिखी है। उन यह ऑटोबायोग्राफी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। प्रिंस हैरी ने अपनी इस ऑटोबायोग्राफी में कई हैरान करने वाले मामले और जीवन से जुड़े कुछ काले सच को बताया है।

किसाब में प्रिंस हैरी ने शाही परिवार से जुड़े कई सीक्रेट को भी दुनिया के सामने रखा है। प्रिंस हैरी ने अपनी इस किताब में बताया कि कैसे उन्होंने महज 17 साल की ही उम्र में वर्जिनिटी खो दी थी। अपने ही सेक्स एक्सपीरियंस को प्रिंस ने बहुत ही अपमानजनक बताया। अपनी ऑटोबायोग्राफी में प्रिंस हैरी ने कई चौकाने वाले खुलासे भी किए हैं।

ऑटोबायोग्राफी में प्रिंस ने बताया कि जब उनकी उम्र 17 साल की थी तो वह एक पब में गए थे जहां उनकी एक बड़ी उम्र की महिला के साथ मुलाकात हुई थी। इस महिला को घोड़ों से विशेष प्रेम था। पब के पीछे ही घोड़ों का एक मैदान बना था। इस मैदान में उन्होंने अपने से बड़ी उम्र की इस महिला के साथ पहली बार सेक्स किया था। प्रिंस हैरी ने अपने जीवन के इस पहले सेक्स एक्सपीरियंस को बेहद ही शर्मनाक बताया। उन्होंने इसे ‘इनग्लोरियस एपिसोड’ कहा। प्रिंस हैरी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने कोकीन, गांजा, मैजिक मशरूम जैसे नशीले पदार्थों का भी सेवन कर चुके हैं।

गौर करने वाली बात है कि प्रिंस हैरी की किताब अभी तक दुनिया के सामने नहीं आई है। इस किताब के कुछ हिस्से जरूर लीक हो गए हैं। स्पेनिश भाषा में ट्रांसलेट की गई किताब गलती से बाजार में बिकने के लिए जरूर आ गई है। इसी से किताब के कुछ अंश लीक हो गए हैं। हालांकि इस बुक को सूचना मिलने पर तुरंत ही मार्केट से हटा लिया गया है। मीडिया के हाथों में किताब की कुछ प्रतियां जरूर लग गईं हैं जिससे उनकी जिंदगी से जुड़े कई काले सच जनता के सामने बाहर आ रहे हैं।

किताब के कुछ हिस्सों में बताया गया है कि उनकी पत्नी 41 वर्षीय मेघन जो शाही परिवार में शादी करने से पहले वर्ष 2011 और फिर 2018 में अमेरिकी शो सूट में वकील राचेल ज़ेन की भूमिका निभाई थी। इस शो में उन्होंने काफी हॉट सीन दिए थे। किताब में हैरीने बताया कि मेघन को इन हॉट सीन्स को देखने के बाद उन्हें इसे दिल से बाहर करने के लिए इलेक्ट्रिक शॉक थैरेपी तक का सहारा लेना पड़ गया था। प्रिंस ने बताया कि मेघन के प्रसव के समय डॉक्टरों ने ‘लाफिंग गैस’ का इस्तेमाल किया था।

अपनी किताब में प्रिंस हैरी ने बताया कि 17 साल की उम्र में उन्होंने कोकीन का सेवन किया था। इसके अलावा वो गांजा और मैजिक मशरूम का सेवन जैसे नशीले पदार्थों का भी सेवन कर चुके हैं। इसके अनुभव को उन्होंने खराब बताया। किताब में उन्होंने लिखा कि यह बहुत मजेदार नहीं था, और इसने मुझे सही से खुश नहीं किया, हालांकि इससे ऐसा लगता था कि हर कोई मेरे आसपास है। लेकिन इसने मुझे अलग महसूस कराया और यही मुख्य लक्ष्य था।

अपनी किताब में प्रिंस हैरी ने बताया कि मेघन मार्कल से उनकी शादी के कारण उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम से उनकी ‘हाथापाई’ भी हुई थी। यह घटना वर्ष 2019 की थी। बहस के बारे में बताते हुए प्रिंस ने लिखा कि, ‘विलियम ने मेरा कॉलर पकड़ कर मुझे फर्श पर जोर से गिरा दिया। इससे मेरी पीठ पर चोट लग गई थी। मेरा भाई चाहता था कि मैं भी उसे वापस मारूं पर उस वक्त मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।

पुस्तक में प्रिंस हैरी ने नाजी सैनिक वर्दी में खुद की तस्वीर के बारे में भी बताया है। प्रिंस ने बताया कि जब वह 20 साल के थे तब ‘नेटिव एंड कॉलोनियल’ थीम पर उन्होंने एक ड्रेस पार्टी में पहनी थी। जिसे द सन अखबार ने एक बड़े नाजी चिन्ह के साथ नाजी सैनिक यूनिफॉर्म में उनकी तस्वीर को पहले पन्ने पर प्रकाशित किया था। यह खबर काफी सुर्खियों में रही थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top