
लाइव हिंदी खबर :- भारतीय कोस्ट गार्ड जहाज विक्रांत ने एक सफल खोज और बचाओ अभियान (SAR) ऑपरेशन चलाकर 11 मछुआरों की जान बचाई| जानकारी के मुताबिक मछली पकड़ने वाली नाव आईएफबी वर्षा अपने 11 क्रू मेंबर्स के साथ कर्नाटक तट से 260 नौटिकल मील दूर तीन दिनों से फंसी हुई थी।

नाव का इंजन खराब हो जाने की वजह से वह समुद्र में लाचार हो गई थी। सूचना मिलते ही आईसीजीएस विक्रांत नेट तुरंत अभियान शुरू किया और समुद्र में फंसी नाव को ढूंढ निकाला। कोस्ट गार्ड टीम ने सभी क्रू मेंबर को सुरक्षित निकालते हुए नाव को रस्सों से बांधकर खींचा और किनारे की ओर ले आई। यह अभियान 27 सितंबर 2025 को पूरा हुआ।

आईएफबी वर्षा को दूसरी मछली पकड़ने वाली नाव आईएफबी सलीमोल को सौंप दिया गया। ताकि उसे सुरक्षित रूप से बेस पोर्ट तक पहुंचाया जा सके। भारतीय कोस्ट गार्ड ने कहा कि ऑपरेशन एक बार फिर उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वे समुद्र में फंसे हर व्यक्ति की रक्षा के लिए तत्पर हैं।