भारतीय सेना साउथ ब्लॉक के कर्मचारियों को COAS जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया सम्मानित

भारतीय सेना साउथ ब्लॉक के कर्मचारियों को COAS जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया सम्मानित

लाइव हिंदी खबर :- भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने साउथ ब्लॉक के कार्यालयों में कार्यरत तीन समर्पित सहयोगी कर्मचारियों को उनके दीर्घकालिक सेवा, प्रतिबद्धता और अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान सभी सेना कमांडरों की उपस्थिति में दिया गया। समारोह में सम्मानित किए गए कर्मचारी हैं नंद किशोर, गणेश परीहार और पिंकु चौधरी। नंद किशोर संगठन के साथ लगभग 4 दशकों से जुड़े हुए हैं और उन्होंने साउथ ब्लॉक में अपने सेवा जीवन में कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किये।

गणेश परिहार और पिंकू चौधरी पिछले 15 वर्षों से समर्पण और निष्ठा के साथ कार्यरत हैं। जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सामान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धियां के लिए बल्कि उन कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने का तरीका भी है। जिन्होंने लगातार कार्यालय की गरिमा और कार्यस्थल की ऊर्जा को बनाए रखने में योगदान दिया है। उनके योगदान से न केवल प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चल सके हैं, बल्कि कार्यालय वातावरण भी सकारात्मक और प्रेरणादायक बन रहा है।

इस अवसर पर सेना अधिकारियों ने भी कर्मचारियों की निष्ठा और परिश्रम की सराहना की और उन्हें अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित किया। एडीजी पीआई इंडियन आर्मी के अनुसार इस तरह की पहल सेना और संगठन में मानव संसाधनों के महत्व को उजागर करती और कार्यस्थल में सकारात्मक संस्कृति को बढ़ावा देती है। इस समारोह ने यह संदेश से दिया है कि भारतीय सेना में न केवल सैनिकों की सेवाओं का सम्मान किया जाता है, बल्कि सहायक और तकनीकी कर्मचारियों की भूमिका और उनके योगदान को भी समान महत्व दिया जाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top