भारत-न्यूजीलैंड व्यापार मंच में पीयूष गोयल बोले, दोनों देशों में सहयोग की असीम संभावनाएं

लाइव हिंदी खबर :- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने न्यूजीलैंड समकक्ष टॉड मैक्ले के साथ इंडिया–न्यूजीलैंड बिजनेस फोरम में फायरसाइड चैट की। उन्होंने कहा कि भारत से अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल न्यूजीलैंड पहुंचा है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग का प्रमाण है।

भारत-न्यूजीलैंड व्यापार मंच में पीयूष गोयल बोले, दोनों देशों में सहयोग की असीम संभावनाएं

पीयूष गोयल ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच विचारों और प्रतिबद्धताओं में गहरा सामंजस्य है। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड भारत के विशाल बाजार से बड़े पैमाने पर लाभ उठा सकता है, जबकि भारत यहां के नवाचारों और तकनीकी प्रगति से लाभान्वित हो सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच समुद्री सहयोग, एयरोस्पेस, रक्षा, शिक्षा, खेल और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत किया जा सकता है। गोयल ने इस वार्ता को उत्कृष्ट और सार्थक संवाद बताया और कहा कि यह मुलाकात दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और बहुआयामी साझेदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस बैठक ने यह संदेश दिया कि भारत और न्यूजीलैंड आने वाले वर्षों में नवाचार, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्र में मिलकर नई ऊँचाइयाँ छू सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top