लाइव हिंदी खबर :- रविवार को रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के दौरान प्रेस ब्रीफिंग में भारत और रूस के संबंधों पर चर्चा करते हुए बोले कि भारत अपने सहयोगियों को खुद चुनता है और रूस के साथ उसकी साझेदारी पूरी तरह सुरक्षित है। रूस के विदेश मंत्री ने यह टिप्पणी उस सवाल पर की। जिसमें अमेरिका ने भारत को रुस से तेल खरीदने को लेकर परोक्ष तौर पर नसीहत दी थी।

उन्होंने कहा भारतीय प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि भारत अपनी विदेश नीति स्वतंत्र रूप से तय करता है| रूस की आर्थिक साझेदारी भारत के लिए किसी खतरे में नहीं है| विदेश मंत्री ने आगे कहा कि अगर अमेरिका भारत के साथ व्यापार बढ़ाना चाहता है, तो वह सीधे भारत से बात करें| अमेरिका चाहे कोई भी शर्त रखे, जब बात भारत और किसी देश के बीच व्यापार निवेश, आर्थिक सहयोग, सुरक्षा और तकनीकी संबंधों की आती है, तो भारत उन्हीं शर्तों पर बात करता है, जो उसके राष्ट्रीय हितों में सही होते हैं|
उन्होंने भारत की विदेश नीति की तारीफ करते हुए कहा कि रूस हमेशा भारत के राष्ट्रीय हितों का सम्मान करता है| हम भारत की विदेश नीति का पूरा समर्थन करते हैं| हमारे देश से दशकों से रणनीति साझेदारी रही है, जो अब राजनीतिक और आर्थिक स्तर पर और गहरी हो रही है|