लाइव हिंदी खबर :- अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि (USTR) जैमिसन ग्रीयर ने सांसदों को बताया कि वर्तमान वार्ताओं में भारत ने ऐसे ऑफर दिए हैं, जो अमेरिका को अब तक किसी भी देश से मिले सबसे अच्छे ऑफर्स हैं। ग्रीयर के मुताबिक चर्चा का मुख्य फोकस अमेरिकी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में ज्यादा पहुंच उपलब्ध कराना है।

इसमें ग्रेन सॉरघम (ज्वार) और सोया उत्पाद जैसे आइटम शामिल हैं। अमेरिका चाहता है कि भारत अपने बाजार में इन उत्पादों के लिए अधिक अवसर खोले। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस वार्ता को बहुत गंभीरता से आगे बढ़ा रहा है और उद्देश्य है कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते और मजबूत हों।
ग्रीयर ने यह भी संकेत दिया कि यदि भारत की ओर से मिले ये प्रस्ताव अंतिम रूप ले लेते हैं, तो यह दोनों देशों के कृषि ट्रेड में बड़ा बदलाव ला सकता है। भारत और अमेरिका के बीच पिछले कुछ वर्षों में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत जारी है। नई दिल्ली और वॉशिंगटन दोनों ही इन वार्ताओं को रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने का अवसर मान रहे हैं।