भूलकर भी सूरज ढलने के बाद ना करें इन चीजों का दान, वरना हो सकते है कंगाल

भूलकर भी सूरज ढलने के बाद ना करें इन चीजों का दान, वरना हो सकते है कंगाल

भूलकर भी सूरज ढलने के बाद ना करें इन चीजों का दान, वरना हो सकते है कंगाल

लाइव हिंदी खबर :-अगर जीवन में खुशियां है तो दुख भी आएंगे। शायद यही कारण है कि सुख-दुख को व्यक्ति का जीवनसाथी कहा जाता है। यह समय के अनुसार आता-जाता रहता है। जब व्यक्ति के जीवन में सुख रहता है, तब वह किसी चीज का परवाह नहीं करता है लेकिन जैसे ही दुख आता है तो वह दुख को दूर करने के लिए हर उपाय करने लगता है। यहां तक कि वह दान-पुण्य भी करने लगता है।

लेकिन क्या आपको पता है कि दान-पुण्य कब किया जाना चाहिए? कहा जाता है कि दान पुण्य करने का कोई वक्त नहीं होता। ये सच्चाई भी है कि पुण्य कार्य करने का कोई वक्त नहीं होता, लेकिन दान करने का वक्त जरूर होता है। अक्सर हम सुनते हैं कि इस वक्त दान मत करो, ये चीज मत दो, भाग्य बिगड़ सकता है लेकिन ये कोई नहीं बताता इस वक्त दान क्यों नहीं करना चाहिए।

आज हम आपको बताएंगे कि किस वक्त दान नहीं करना चाहिए, क्योंकि उस वक्त इन चीजों का दान करने से आपका भाग्य बिगाड़ सकता है। क्योंकि गलत समय पर गलत चीज का दान करने से अपकी स्थिति सुधरने की बजाय बिगड़ने लगेगी। अगर आप अपने घर-परिवार में सुख समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं तो ये जानना जरूरी है कि आपको किस चीज और किस समय दान करना चाहिए, जो आपके लिए लाभदायक हो।

शास्त्रों के अनुसार, सूर्य ढलने के बाद कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए। अगर आप दान करते हैं तो आपका भाग्य बिगड़ सकता हैं। आइये जानते हैं कि सूर्य ढलने के बाद किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए…

लहसुन और प्याज

सूर्य ढलने के बाद लहसुन और प्याज का दान नहीं करना चाहिए। हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, इसका संबंध केतु ग्रह से है। केतु ग्रह नकारात्मक शक्तियों का स्वामी होता है। कहा जाता है इसी वक्त जादू-टोना जैसे कार्य किए जाते हैं। यही कारण है कि सूर्य ढलने के बाद लहसुन और प्याज किसी को भी नहीं देना चाहिए।

पैसा-रुपया

अक्सर हम लोग अपने बड़े जन से सुनते हैं कि सूर्य ढलने के बाद किसी को पैसा नहीं देना चाहिए और मना करने की बात कही जाती है। दरअसल, माना जाता उस वक्त घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। अगर हम शाम के समय किसी को पैसे-रुपये देते हैं तो लक्ष्मी जी दूसरे के घर चली जाती हैं।

हल्दी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन हल्दी किसी को नहीं देना चाहिए। शास्त्र के अनुसार, अगर गुरुवार को हल्दी किसी को देते हैं तो गुरु ग्रह कमजोर पड़ता है। ऐसा करने से परेशानी बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *