
लाइव हिंदी खबर :- मराठा आरक्षण मुद्दे पर मुंबई हाई कोर्ट में सुनवाई आज समाप्त हो गई है, कल दोपहर 1:00 बजे फिर से शुरू होगी। मनोज जरांगे के वकील ने अदालत को बताया कि प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए राजी किया जा रहा है और उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी लेते हुए मुंबई खाली करना शुरू कर दिया है।