मुंबई में भाजपा विधायक राम कदम का बयान, मोदी जी ने भारत का मान बढ़ाया

लाइव हिंदी खबर :- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत अमेरिका व्यापार वार्ता फिर से शुरू करने को लेकर किए गए पोस्ट पर भारतीय राजनीति में प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इस पर भाजपा विधायक राम कदम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि पूरा विश्व मोदी जी को एक महान नेता के रूप में स्वीकार कर चुका है।

मुंबई में भाजपा विधायक राम कदम का बयान, मोदी जी ने भारत का मान बढ़ाया

राम कदम ने कहा पिछले 11 वर्षों में हमने देखा है कि दुनिया के हर मंच पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारत का मान बढाया है, एक हफ्ता पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें ग्रेट कहा था और फिर हमारे देश को ग्रेट बता रहे हैं। यह भारत के 140 करोड़ नागरिकों के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंधों सुधार है, दोनों के सम्बंध और मजबूत होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विदेश नीति और उनकी दूरदर्शिता ने भारत की एशिया में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभरकर आया है।

भाजपा विधायक ने कहा कि यह सब साबित करते हैं कि मोदी ने भारत को कैसे इस मकान पर खड़ा किया है, जहां दुनिया भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने को तैयार है। कुल मिलाकर ट्रम्प की पोस्ट और उस पर राम कदम की प्रतिक्रिया भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूती और मोदी की वैश्विक पहचान को एक बार फिर रेखांकित करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top