लाइव हिंदी खबर :- शनिवार को उत्तर प्रदेश के नोएडा से मुंबई में गणेश उत्सव के दौरान ब्लास्ट की धमकी दी थी। अब धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। धमकी देने वाले शख्स का नाम अश्विन कुमार शुक्ला बताया जा रहा है। जिसकी उम्र 50 साल बताई जा रही है, जो बिहार के पटना का रहने वाला है, पिछले 5 साल से नोएडा में रह रहा है, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र का काम करता था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पकड़े गए शख्स ने गुरुवार की देर रात को मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजा था। जिसमें लिखा था कि लश्कर ए जिहादी के 14 आतंकी मुंबई में घुस चुके हैं, आतंकियों ने 400 किलो आरडीएक्स 34 गाड़ी में फिट कर दिया है। वह बड़ा ब्लास्ट करने वाले हैं, जिससे एक करोड़ लोगों की मौत हो सकती है।
आरोपी को नोएडा सेक्टर 79 सोसायटी से गिरफ्तार किया है, नोएडा पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर मुंबई चली गई। पुलिस ने आरोपी का फोन और सिम कार्ड भी जप्त कर लिया। जिससे उसने धमकी दी थी। पुलिस आगे की जांच पडताल में जुटी हुई है।