लाइव हिंदी खबर :- वोटर अधिकार यात्रा के दौरान एक रोचक वाकया देखने को मिला। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रास्ते में मिले एक भाजपा कार्यकर्ता को टॉफी भेंट कर दी। इस पर समर्थकों ने तालियां बजाईं|

वहीं भाजपा ने इसे राजनीतिक स्टंट करार दिया। बता दें कि इससे पूर्व भी राहुल गांधी ने भारत जोडो यात्रा के दौरान रास्ते में मिले भाजपा कार्यकर्ताओं के करीब जाकर उनसे हाथ मिलाया और उनकी कुशलक्षेम जानी।