लाइव हिंदी खबर :- हॉलीवुड अभिनेत्री और मानवाधिकार कार्यकर्ता एंजेलिना जोली अचानक यूक्रेन के दक्षिणी शहर खेरसॉन पहुंची हैं, जानकारी के लिए बता दें कि यह वही इलाका है जहां पर इन दिनों रूस की ओर से लगातार ड्रोन हमले किए जा रहे हैं। एंजेलिना जोली ने यहां पर बच्चों के अस्पताल और मैटरनिटी वार्ड में मरीजों से मुलाकात की है।

बुधवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर सामने आई तस्वीरों में एंजेलिना जोली यूक्रेनी बुलेट प्रूफ जैकेट और हेलमेट पहने हुए दिखाई दीं। यहाँ पर उन्होने कई अस्पतालों के दौरे करते हुए मरीज और स्वस्थ कर्मियों से बातचीत करती हुई नजर आई। एक तस्वीर में वह एक यूक्रेनी सैनिक के साथ भी दिखाई दीं। जिसकी पहचान को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
यूक्रेन की मीडिया के अनुसार जोली के साथ स्थानीय बॉडीगार्ड भी मौजूद थे। दावा किया जा रहा है कि उनके एक बॉडीगार्ड को यूक्रेनी सेना ने जबरन भर्ती कर लिया था। जिसके बाद जोली खुद कंसक्रिप्शन ऑफिस पहुंची और उसे छुड़वाया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खेरसॉन को साल 2022 में रूस ने कुछ समय के लिए अपने कब्जे में ले लिया था।
अब यहाँ के लोग हर रोज गोलीबारी और ड्रोन हमलो का सामना कर रहे है, हालांकि इस यात्रा की न तो एंजेलिना जोली और न ही यूक्रेनी सरकार ने आधिकारिक पुष्टि की है। जोली साल 2012 से 2022 तक संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) की विशेष राजदूत रही हैं। रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के कुछ महीनो बाद उन्होंने ल्वीव में शरणार्थियों से भी मुलाकात की थी।