लाइव हिंदी खबर :- बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में भारत पर गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने माना कि भारत और बांग्लादेश के बीच कुछ समस्याएं हैं और यह शेख हसीना के भारत में होने के कारण और जटिल हो गई हैं। यूनुस के अनुसार भारत उन लोगों की मेजबानी कर रहा है। जिन्होंने बांग्लादेश और भारत के बीच कई दिक्कते पैदा की हैं।

यूनुस ने दावा किया कि भारत को छात्र नेताओं की गतिविधियां पसंद नहीं आई और इसे लेकर भारत ने फेक न्यूज़ बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा तरह-तरह का प्रचार किया जा रहा है कि यह एक इस्लामी आंदोलन है, जिसने बांग्लादेश पर कब्जा कर लिया है, इसके अलावा उन्होने कहा कि मुझे तालिबान की तरह ही दिखा रहे हैं।
यूनुस के बयान से दोनों देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक संबंधों में और तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बांग्लादेश के खिलाफ झूठी खबरें फैलाई जा रही है। यूनुस के आरोपों से दोनों देशों के बीच संवाद पर असर पड़ सकता है। इस बीच बांग्लादेश सरकार ने अभी तक इस मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।