राशिफल: वृषभ राशि में होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, जानिये ये परिवर्तन कैसा रहेगा आपके लिए

राशिफल: वृषभ राशि में होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, जानिये ये परिवर्तन कैसा रहेगा आपके लिए

राशिफल: वृषभ राशि में होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, जानिये ये परिवर्तन कैसा रहेगा आपके लिए

लाइव हिंदी खबर :-आकाश में अपनी ही गति से चल रहे विभिन्न ग्रह एक निश्चित समय के अनुसार Rashi privartan सहित अन्य कई परिवर्तन भी करते रहते हैं।

दरअसल ज्योतिष में  को ग्रहों का राजा कहा जाता है, साथ ही इसे आत्मा का कारक भी माना जाता है। सूर्य को आरोग्य के देवता भी माना जाता है, जो समस्त संसार को अपने प्रकाश से जीवन ऊर्जा प्रदान करते हैं।

वहीं इन दिनों  के बीच सूर्यदेव का ये गोचर ज्योतिष के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में सूर्य का ये परिवर्तन सभी राशि के जातकों को काफी ज्यादा प्रभावित करेगा।

माना जाता है कि सूर्य लगभग 1 महीने में एक राशि का भोग करते हुए दूसरी राशि में प्रवेश करता है और इस प्रकार सूर्य का गोचर एक महीने में होता है, जिसे संक्रांति कहा जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है। यह सिंह राशि का स्वामी है।  में सूर्य के अनुकूल होने से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति राजा के समान यश, मान, सम्मान और प्रसिद्धि प्राप्त करता है।

सूर्य के गोचर का सीधे प्रभाव सभी राशियों पर होगा। आईये इस राशिफल के माध्यम से डालते हैं उन प्रभावों पर एक नज़र…

जानें राशियों पर इसका असर : Surya Parivartan effects on 12 zodiac signs …

1. मेष राशि:
इस समय सूर्य आपकी राशि से दूसरे घर में इसका गोचर करेगा। ऐसे में आपको धन लाभ की संभावना के बीच पारिवारिक जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

पेशेवर जीवन में वरिष्ठों के साथ आपकी कुछ असहमति के बीच शादी करने के इस समयावधि में अच्छे योग हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। स्वास्थ्य के मामले में छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर सकते हैं, उचित होगा कि अपना ख्याल रखें।

उपाय: तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और उसी जल को पिएं।

2. वृषभ राशि:
इस समय सूर्य का गोचर आपकी राशि में ही होगा। इस समय आप अपने जीवन की कठिनतम समस्याओं को भी बहुत आसानी से हल कर पाएंगे, बस स्वयं पर अहंकार से को दूर रखें।

वहीं नौकरी पेशा जातकों को इस समय कार्यक्षेत्र में अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए काफी कोशिशें करनी होंगी, जबकि भविष्य को लेकर आप काफी आशांवित हो सकते हैं। जबकि कारोबारी इस गोचर के दौरान लाभ कमा सकते हैं।

वहीं इस समय सूर्य की सप्तम भाव पर दृष्टि आपके खर्च में वृद्धि कर सकती है। ध्यान रहे इस समय आपका कठोर व्यवहार आपके जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते में बाधा पैदा कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर इस समय खास सतर्क रहना होगा।

उपाय: हर रोज आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

3. मिथुन राशि:
इस दौरान सूर्य का गोचर आपकी राशि के द्वादश भाव में रहेगा। इस दौरान आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ होता नहीं दिख रहा है,वहीं इस समय आपको अपने खर्चों पर भी खास नजर रखनी होगी।

वहीं इस राशि के जातकों को विदेशों से जुड़े किसी कनेक्शन से लाभ हो सकता है। इस समय आपकी लव लाइफ बेहतर होगी और आप अपने साथी, दोस्तों और परिवार के लोगों पर पैसा खर्च करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आपको इस दौरान अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा।

उपाय: हर रोज भगवान विष्णु की पूजा करें।

4. कर्क राशि:
इस दौरान सूर्य का गोचर आपकी राशि के एकादश भाव में रहेगा, जो गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए चमत्कारी सिद्ध होगी। इस समय लाभ की संभावना के बीच आपकी वह इच्छाएं पूरी होंगी जिनके बारे में लंबे समय से सोच रहे थे।

आपको सरकारी क्षेत्रों में लाभ के अलावा इस समय अपने वरिष्ठ अधिकारियों से भी समर्थन मिलेगा। साथ ही सही निवेश के साथ इस समय आपकी आय बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये समय अच्छा है।लेकिन, लवमेट और आपके विचारों में कुछ मतभेद हो सकते हैं। यह अवधि छात्रों के लिए भी बहुत अनुकूल नहीं है।

उपाय: भगवान सूर्य को जल चढ़ाने के साथ ही उनकी पूजा करें।

5. सिंह राशि:
इस समय सूर्य का गोचर आपकी राशि के दशम भाव पर रहेगा। जो आपकी तरक्की की संभावना बनाएगा। वहीं आपमें अत्यधिक आत्मविश्वास को देखते हुए आपके प्रतिद्वंदी आपसे दूर ही रहेंगे। इस समय आप समाज में सम्मान अर्जित करने के साथ ही व्यक्तिगत जीवन में भी खुशहाल रहेंगे।

स्वस्थ्य की दृष्टि से भी ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। वरिष्ठों से संबंध बेहतर के बीच इस समय आप किसी सरकारी संस्था से अच्छी डील कर लाभ कमा सकते हैं।

उपाय: सूर्य देव की पूजा के अलावा मौली या कुलाबा अपने हाथ की कलाई में छह बार लपेटते हुए बांधें।

6. कन्या राशि:
इस समय सूर्य का गोचर आपकी राशि के नवम भाव में रहेगा। इस अवधि के दौरान आपको व्यापार में तो कुछ लाभ हो सकता है, लेकिन कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की संभावना कम ही है। वहीं नौकरियों पेशा से जुड़े लोगों को अपनी स्थिति को लेकर ही संतुष्ट रहना होगा।

लेकिन विदेशों से जुड़ा व्यापार आपको लाभ दिला सकता है। इस समय आप लोगों से संपर्क बढ़ाएंगे। आपके हल्के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन आपको पिता का खास ध्यान रखना होगा। इस दौरान आपको अपने प्रियजनों से समर्थन मिलेगा।

उपाय: हर रोज गायत्री मंत्र का एक माला जाप करें।

7. तुला राशि :
इस समय सूर्य का गोचर आपकी राशि के अष्टम भाव में रहेगा। इस समय आपको गुप्त शत्रु परेशान कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इस दौरान कुछ शारीरिक समस्याएं भी हो सकती हैं।

इस समय आप कुछ मौकों को चूक सकते हैं, जिसके कारण आपके आर्थिक लाभ में कमी आ सकती है। जबकि साझेदारी या शेयर, विरासत और पैतृक संपत्ति जैसे मामलों में आपको फायदा हो सकता है।

इस समय आपको वाणी पर संयम रखना होगा वरना आपसी संबंधों में खटास आ सकती है, ध्यान रखें इस समय किसी के मामले में टांग न अड़ाएं। वैवाहिक मामलों में भी ये समय उचित नहीं कहा जा सकता। ससुराल से बुरी खबर मिल सकती है।

उपाय: सूर्यदेव को हर रोज अर्घ्य दें।

8. वृश्चिक राशि:
इस दौरान सूर्य का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव में रहेगा। इस दौरान व्यवसाय में आपको जबरदस्त लाभ होने की संभावना है। लेकिन, कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से आपकी किसी काम को लेकर असहमति हो सकती है।

व्यापार और साझेदारी में लाभ मिलने की संभावना के बीच इस समय आप आर्थिक रूप से संतुष्ट महसूस करेंगे और आपके खर्चों में भी स्थिरता आएगी। वैवाहिक जीवन शांति बनी रहेगी। यह समय नए समझौतों के लिए अच्छा है, इस दौरान आपमें से कुछ शादी के प्रस्ताव पर सहमति जता सकते हैं।

स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी कमजोरी के चलते चिड़चिड़ापन भी महसूस कर सकते हैं। उचित होगा इस समय अपने अहंकार को खुद पर हावी न होनें दें साथ ही अत्यधिक क्रोध से बचें।

उपाय: रोज पानी में चंदन पाउडर डालकर स्नान करें।

9. धनु राशि
इस समय सूर्य का गोचर आपकी राशि से षष्ठम भाव में रहेगा। इसके चलते जहां आपके शत्रु जहां आपके सामने आने की तक हिम्मत नहीं करेंगे, वहीं इस दौरान आप स्वयं को थोड़ा बीमार महसूस कर सकते हैं।

कॅरियर के मामले में जहां नौकरी करने वालों को अपनी स्थिति सुधारने के लिए अपनी उत्पादकता बढ़ानी होगी। वहीं व्यवसायी जातकों को भी मुनाफा कमाने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ सकता है।

भाग्य इस समय आपका ज्यादा साथ देता नहीं दिख रहा है, जिसके चलते कोई बड़ा वित्तीय लाभ होता नहीं दिख रहा है। इस समय पेट से संबंधित तकलीफों के बीच दांपत्य जीवन में भी परेशानी आ सकती है। लेकिन प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों को इस दौरान सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

10. मकर राशि
इस दौरान सूर्य का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में रहेगा। इस समय शिक्षा में अच्छे परिणाम के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। व्यवसाय में इस समय धैर्य व आत्म नियंत्रण आपको धन लाभ करवा सकता है।

साथ ही इस समय भविष्य की जरूरतों को देखते हुए आपको आर्थिक रूप से अधिक सतर्क रहना होगा। पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं इस समय आपको हो सकती हैं। लव मेटस के लिए ये समय ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस राशि के बच्चों को इस समय कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।

यह समय विवाहित जीवन के लिए अच्छा रहेगा और सामाजिक स्थिति में भी सुधार आएगा। इस समय आप कुछ नया सीख सकते हैं, जो भविष्य में आपके काफी काम आएगा।

उपाय: हर दिन सुबह सुबह अपने पिता के चरणस्पर्श करें।

11. कुंभ राशि:
इस दौरान सूर्य का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। इस गोचर के दौरान व्यवसाय और साझेदारी में व्यावसायिक रूप से लाभ संभव है। नौकरी करने वाले इस राशि के जातक इस समय सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीवन में ऊंचाई प्राप्त कर सकते हैं।

इस समय आपका भाग्य आपका समर्थन करेगा और आपके काम की प्रशंसा होगी। संपत्ति से संबंधित मुद्दे को लेकर इस समय अंतिम निर्णय न लें।

अपनी माता के साथ व्यवहार करते समय धैर्य रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये समय औसत रहेगा। घरेलू मामलों के बारे में चौकस रहने की जरूरत के बीच इस समय आपको घर में संतोष की कमी भी महसूस हो सकती है।

उपाय: भगवान सूर्य को लाल चंदन मिश्रित जल चढ़ाएं, और उनकी पूजा करें।

12. मीन राशि:
इस समय सूर्य का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में रहेगा। इस दौरान आप असाधारण परिणाम प्राप्त करने के लिए जोखिम उठाने में भी नहीं चूकेंगे। वहीं आपका परिवार और आपके दोस्त आपके बहुत सहायक होंगे।

इसके अलावा यह समय परियोजनाओं का नेतृत्व करने के लिए यह अच्छा होने के अलावा सर्वोत्तम परिणाम देने के लिए भी अद्भुत रहेगा। इस समय आप खुद को ऊर्जावान, ताज़ा महसूस करेंगे साथ ही आपमे एकाग्रता और समर्पण का भाव भी बढ़ेगा। कुल मिलाकर इस दौरानन आप सभी चुनौतियों का बहादुरी से सामना करने के लिए तैयार रहेंगे।

इसके अलावा इस समय जीवनसाथी के साथ संबंध औसत रहेंगे, वहीं आप कुछ छोटी दूरी की यात्रा भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर इस समय आपको अपना खास ध्यान रखना होगा।

उपाय: हर दिन सूर्योदय से पहले उठें और अपनी दैनिक दिनचर्या को बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *