लाइव हिंदी खबर :- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेड सी में ऑप्टिक फाइबर केबलों के कटने से दुनिया भर का 17% इंटरनेट प्रभावित हुआ है। यह ऑप्टिक फाइबर केबल माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड प्लेटफॉर्म अजूर की थीं, जो यूरोप और एशियाई देशों को इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड कराती है।

यह घटना 6 सितंबर की बताई जा रही है, जब कई प्रमुख केबल्स जैसे SEACOM/TGN-EA, AAE-1 और EIG कट गई। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि केबल रिपेयर में समय लग सकता है। इस बीच यूजर्स को धीमी इंटरनेट की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने अपने अजूर सर्विस अपडेट कहा कि खासकर मिडल ईस्ट से होकर गुजरने वाला ट्रैफिक प्रभावित हुआ है। जिसे यूजर्स को लेटेंसी (देरी) का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी ने बताया कि वह रूटिंग को ऑप्टिमाइज कर रही है| रेड सी से 17% ग्लोबल इंटरनेट ट्रैफिक गुजरता है, जो यूरोप और एशिया को जोड़ता है। जिससे बिजनेस, ऑनलाइन क्लासेस और गेमिंग जैसे कामों में रुकावट आ सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह केबल कई लेयर से मिलाकर बनती है, जो कि निम्न प्रकार है-
1-पॉलीइथाइलीन जिसे बाहरी पर्त के नाम से जाना जाता है, जो कि केबल को पानी से बचाती है।
2-स्टील वायर आर्मर केबल को टूटने से बचाती है।
3-इंसुलेशन मैट्रिक्स: सिग्नल की गड़बड़ी से बचाता है।
4-पावर ट्रांसमिशन कंडक्टर: पावर को ट्रांसमिट करता है।
5-इंसुलेशन लेयर: शॉर्ट सर्किट से बचाती है।
6-ऑप्टिकल फाइबर्स: इंटरनेट डाटा ट्रांसफर करती है।