लंदन में बेटी के एडमिशन के लिए परिवार सहित रवाना हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम

लाइव हिंदी खबर :- गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली से लंदन के लिए रवाना हो गए हैं, मुख्यमंत्री अगले एक सप्ताह तक के शिमला में जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे| वह अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर लंदन गए हुए हैं| सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री अपनी बड़ी बेटी कामुन के एडमिशन के लिए लंदन गए हुए हैं।

लंदन में बेटी के एडमिशन के लिए परिवार सहित रवाना हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम

सीएम सुक्खू अब बेटी के एडमिशन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही वापस अपने राज्य आएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री सुक्खू प्रत्येक शुक्रवार को जनता से मिलते हैं। ऐसे में यानी आज शुक्रवार को लोग मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाएंगे। बताया जा रहा है कि सीएम के 25 से 26 सितंबर तक वापस आने की संभावना है।

शिमला से दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों और सभी जिले के डीसी-एसपी से मीटिंग की। जिसमें उन्होने सभी को सख्त आदेश दिए। आपदा प्रभावित इलाको में राहत एवं पुनर्वास को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री के अब वापस लौटने के बाद ही कुछ बडे फैसले देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top