लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर अभय गुप्ता हिरासत में, बिगडी तबीयत

लाइव हिंदी खबर :- गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन क्लब में हुए अग्निकांड मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। इस केस में मुख्य आरोपियों सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के बिजनेस पार्टनर अभय गुप्ता को गोवा पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार अभय गुप्ता को पूछताछ के लिए पहले ही नोटिस भेजा गया था, जिसके बाद शुक्रवार देर रात उसे औपचारिक रूप से हिरासत में लिया गया।

लूथरा ब्रदर्स के बिजनेस पार्टनर अभय गुप्ता हिरासत में, बिगडी तबीयत

हिरासत में लिए जाने के बाद अभय गुप्ता की तबीयत अचानक खराब हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्ता ने चक्कर आने और बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम उसकी स्वास्थ्य जांच कर रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

अभय गुप्ता का नाम मामले में इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि वह लूथरा ब्रदर्स की कई कंपनियों से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि लूथरा ब्रदर्स की लगभग 42 कंपनियां एक ही पते पर रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से कई सिर्फ कागज़ों पर मौजूद बताई जा रही हैं। पुलिस को शक है कि इन फर्जी कंपनियों के जरिए क्लब से जुड़े लेन-देन और अन्य वित्तीय गतिविधियां संचालित की जाती थीं।

उधर, मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड के फुकेट से हिरासत में लेकर अब भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। उन्हें पहले बैंकॉक ले जाया जाएगा, जहां भारतीय एजेंसियां उन्हें अपनी कस्टडी में लेंगी। पासपोर्ट रद्द होने के बाद भारतीय दूतावास उन्हें इमरजेंसी ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी करेगा। अनुमान है कि सोमवार तक दोनों को दिल्ली लाया जाएगा और वहां से गोवा पुलिस उन्हें अपनी गिरफ्त में लेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top