लाइव हिंदी खबर :- दिल्ली में चल रहे लैक्मे फैशन वीक एक्स FDCI के चौथे दिन मशहूर फैशन डिजाइनर पायल जैन ने अपना नया कलेक्शन प्रदर्शित किया, जिसमें अभिनेत्री मंधिरा बेदी शोस्टॉपर के रूप में नजर आईं। इस मौके पर रैंप पर रंगों, डिजाइनों और पारंपरिक व आधुनिक फैशन का शानदार संगम देखने को मिला।

मंधिरा बेदी ने शो के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पायल जैन का कलेक्शन हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में लॉन्च हुआ है और इसका थीम पेरिस मोन अमोर है। इस कलेक्शन की खूबसूरती इसमें है कि इसमें फ्रेंच कट्स और स्टाइल्स को भारतीय कपड़ों के साथ मिलाया गया है। फ्रेंच और इंडियन एलिमेंट्स का यह मेल इसकी सबसे बड़ी खासियत है और मुझे यह बहुत पसंद आया।
उन्होंने आगे कहा कि यह कलेक्शन न सिर्फ आधुनिकता का प्रतीक है, बल्कि भारतीय परंपराओं की झलक भी प्रस्तुत करता है। मंधिरा ने बताया कि पायल जैन का डिज़ाइन सेंस हमेशा से क्लास और एलिगेंस का मिश्रण रहा है और इस बार भी उन्होंने फैशन प्रेमियों को कुछ नया और प्रेरणादायक दिया है। फैशन शो के दौरान दर्शकों ने मंधिरा बेदी के रैंप वॉक की जमकर सराहना की। पायल जैन का यह कलेक्शन अंतरराष्ट्रीय स्टाइल को भारतीय पहचान के साथ जोड़ने की एक खूबसूरत कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।